Sports

बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा कि टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भी आक्रामक क्रिकेट खेलने के तरीके को जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार की इस सोच (आक्रामक खेलने की रणनीति) को पूरी तरह अपनाने के लिए तारीफ भी की। 

पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले साल अपना पहला IPL खिताब जीता था और इस साल भी जोरदार शुरुआत करते हुए छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले बोबाट ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि हम आक्रामक क्रिकेट खेलें। मैं चाहता हूं कि हम साहसी बनें। ऐसे मौकों पर साहसी बनें जब सच में हिम्मत की जरूरत हो। जब मैच दांव पर लगा हो या हालात थोड़े मुश्किल हो जाएं, अगर हम हर दौर में आक्रामक और साहसी बने रहें तो मुझे लगता है कि हम वैसा ही खेलेंगे जैसा हम खेलना चाहते हैं।' 

इसी संदर्भ में बोबाट ने कहा कि पाटीदार टीम की सोच पर कायम रहे हैं और मैदान पर आक्रामक तरीके से फैसले लेते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपनी रणनीति में आक्रामक तरीकों को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन मैदान पर रजत को अपने फैसले खुद लेने होते हैं और वह इसमें बहुत माहिर हैं। रजत की सबसे बड़ी मजबूती में से एक यह है कि वह बेहद शांत रहते हैं।' बोबाट ने कहा, 'जब हालात थोड़े अफरा-तफरी वाले हो जाते हैं तो वह शांत रहने और अपनी सोची हुई योजनाओं पर टिके रहने में बहुत अच्छे हैं। बल्लेबाजी में इसका मतलब है कि वह आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करने में बहुत अच्छे हैं।' 
 

NO Such Result Found