Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान लुंगी एनगिडी के साथ एक डरावना हादसा हुआ। कैच पकड़ने की कोशिश में वह पीछे की ओर गिर पड़े और सिर व गर्दन के बल जोरदार चोट लगी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

“Thank you for the messages, all good” — एनगिडी

चोट के बाद एनगिडी ने सोशल मीडिया पर फैंस को राहत देते हुए कहा, 'Thank you for the messages, all good।' उनके इस संदेश के बाद फैंस और टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली।

अस्पताल से मिली छुट्टी

एनगिडी को तुरंत दिल्ली के BLK-Max Super Speciality Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज हुआ। अच्छी खबर यह रही कि उनकी हालत स्थिर रही और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी भी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुई, जब Axar Patel की गेंद पर Priyansh Arya ने शॉट खेला। एनगिडी कैच के लिए पीछे भागे, लेकिन संतुलन खो बैठे और सिर के बल गिर गए। इस वजह से खेल करीब 10 मिनट तक रुका रहा और बाद में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर विप्रज निगम को शामिल किया गया।

“चोट गंभीर नहीं है” — टीम मैनेजमेंट

टीम की ओर से भी एनगिडी की स्थिति पर अपडेट दिया गया। टीम मैनेजमेंट ने कहा, 'हमें नहीं लगता कि चोट गंभीर है। हम अपडेट देते रहेंगे, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।'

टीम के लिए अहम खिलाड़ी

लुंगी एनगिडी इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के अहम गेंदबाज़ रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और टीम के गेंदबाज़ी आक्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति मैच में साफ तौर पर महसूस हुई।

रिकॉर्ड रन चेज में DC को झटका

इस मुकाबले में KL Rahul की 152* रनों की पारी और Prabhsimran Singh व Priyansh Arya की 126 रनों की ओपनिंग साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 265 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर लिया। एनगिडी की चोट के कारण दिल्ली की गेंदबाज़ी और कमजोर पड़ गई।