Sports

नई दिल्ली : कार्डिफ के मैदान पर भारत और बांलगादेश के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच को देखने आए दर्शकों को एक बार फिर से विंटेज महेंद्र सिंह धोनी के दर्शन हुए। टीम इंडिया के 102 रन पर चार विकेट गिरने पर क्रीज पर आए धोनी ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर 164 रन की साझेदारी तो की ही साथ ही साथ अपना शतक भी पूरा किया। धोनी ने 78 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। धोनी की पारी की मजेदार बात यह रही कि उन्होंने छक्का मारकर ही अपना शतक पूरा किया। 

धोनी ने ऐसे बनाए रन

MS Dhoni Smash Century in Practice match against Bangladesh
14 रन, 20 गेंद
24 रन, 25 गेंद
39 रन, 35 गेंद
62 रन, 49 गेंद
79 रन, 65 गेंद
105 रन, 73 गेंद
113 रन, 78 गेंद

पिछला साल अच्छा नहीं गया था धोनी के लिए

MS Dhoni Smash Century in Practice match against Bangladesh
धोनी के लिए बल्लेबाजी के लिहाज से साल 2018 बहुत खराब रहा था। इस दौरान खेले गए वनडे मुकाबलों में उनका स्ट्राइक रेट 74 तक आ गया था जो कभी 100 से ऊपर हुआ करता था। धोनी के लिए नया साल नई उमंग लेकर आया। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में धोनी का बल्ला फिर से चला। खास तौर पर न्यूजीलैंड में तो उन्होंने लगातार अर्धशतक लगाकर फैंस का दिल जीत लिया था।