Sports

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बचे हुए मैच के लिए मिचेल मार्श के स्थान पर अफगानिस्तान के हरफनमौला गुलबदीन नायब को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने नायब को उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में टीम में शामिल किया। मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। वह मेडिकल चेकअप के लिए 12 अप्रैल को पर्थ रवाना हो गए थे। नायब ने अफगानिस्तान के लिए 82 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि टी20 विश्व कप आगे आ रहा है। क्योंकि मार्श ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं तो ऐसे में कोई मुद्दा ही नहीं है कि वह घर पर अपनी रिकवरी और पुनर्वास जारी रखना चाहेंगे। विश्व कप 1 जून से अमेरिका और वेस्ट इंडीज में शुरू हो रहा है।

Mitchell Marsh, IPL 2024, Delhi Capitals, IPL news, sports, मिशेल मार्श, आईपीएल 2024, दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल समाचार, खेल

 

 

सीजन में मार्श ने जो 4 मैच खेले, उनमें उन्होंने 3 पारियों में 23 के उच्च स्कोर के साथ 61 रन बनाए। इसी के साथ 12.87 की इकॉनमी रेट के साथ उन्होंने सिर्फ एक विकेट ही लिया। यह लगातार दूसरा सीज़न है जब डीसी ने बीच में ही मार्श की सेवाएं खो दी हैं। दिल्ली ने मार्श पर 6.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। मार्श ने 2023 में दिल्ली के लिए नौ गेम खेले थे।


वर्तमान की बात करें तो अंक तालिका में दिल्ली कैपिटलस फिलहाल 9 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और उनके शेष खेल मुंबई इंडियंस (एमआई), कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), राजस्थान रॉयल्स (आरआर), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स ( एलएसजी) के खिलाफ होने हैं।