Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत बेंगलुरु के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। मार्श ने डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 259 रन बनाए थे जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। मिचेल ने यह शतक अपने 33वें जन्मदिन पर पूरा किया। वह इस तरह विश्व कप में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए। देखें आंकड़े-

 

AUS vs PAK, cricket world cup 2023, Mitchell Marsh, Hundred on Birthday, Cricket news, sports, AUS बनाम PAK, क्रिकेट विश्व कप 2023, मिशेल मार्श, जन्मदिन पर शतक, क्रिकेट समाचार, खेल

 

अपने जन्मदिन पर वनडे शतक बनाने वाले खिलाड़ी
140* - टॉम लैथम बनाम एनईडी, हैमिल्टन, 2022 (30वां जन्मदिन)
134 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1998 (25वां)
131* - रॉस टेलर बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2011 (27वां)
130 - सनथ जयसूर्या बनाम बांग्लादेश, कराची, 2008 (39वाँ)
121* - मिचेल मार्श बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023 (32वां)
100* - विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993 (21वां)
इससे पहले 2011 विश्व कप के दौरान पल्लेकेले के मैदान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपने जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 131 रन बनाए थे। यह जन्मदिन पर विश्व कप में लगाया गया पहला शतक था।


 

 

मार्श के लिए साल 2023 अच्छा रहा है। इस साल दक्षिण अफ्रीका में कप्तानी करने के बाद से विश्व कप में वह ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। मार्श इस साल पावरप्ले (1-10 ओवर) के दौरान 13 पारियों में 265 गेंदों पर 307 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 49 चौके और 12 छक्के निकल चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने ओवरऑल पारी में 9 छक्के लगाए। हालांकि वह पहले पावरप्ले में एक ही छक्का लगाने में कामयाब रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने पारी में कुल 9 छक्के लगाए।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।