Sports

खेल डैस्क : मैदान पर अक्सर भीड़ के कारण फील्डरों का ध्यान भंग हो जाता है जिस कारण कई बार बड़ा मौका हाथ से छूट जाता है। ऐसा ही कुछ सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में देखा गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक कैच को पकड़ने के चक्कर में जसप्रीत बुमराह और ललित यादव के बीच ऐसी गफलत हुई कि कैच टपक गया। फील्डरों की इस हरकत पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी काफी नाराज दिखे। देखें वीडियो-


दरअयल हुआ यूं कि छठा ओवर डेनियल सैम्स के हाथ में था। उन्होंने बल्लेबाजी कर रहे प्रियम गर्ग को एक बाऊंसर मारा। गर्ग ने भी इस पर बल्ला घुमा दिया। गेंद बल्ले के बीचो बीच नहीं आई थी ऐसे में बुमराह और ललित यादव के पास गेंद को लपकने का मौका बन गया। बुमराह गेंद को ऊपर देखते भाग रहे थे वहीं ललित अपने ध्यान में थे। बुमराह तो अचानक रुक गए लेकिन ललित के साथ से गफलत में गेंद छिटक गई। दोनों ने एक दूसरे को कॉल भी नहीं की थी। यह देख मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का चेहरा उतरा-सा नजर आया। 

यह विकेट मुंबई के लिए इसलिए भी अहम था क्योंकि अभिषेक शर्मा को आऊट करने के बाद मुंबई के पास दबाव बनाने का मौका आया था। हैदराबाद की ओर सेे प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी ने इस ड्रॉप कैच का फायदा उठाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया। प्रियम ने जहां 26 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए वहीं, त्रिपाठी ने 44 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। 


फैंस ने भी लिए जमकर मजे