Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL 2026 का दूसरे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरूआत की है। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, यह पहले से ज्यादा हरी दिख रही है। देखते हैं यह कैसा खेलती है। यह हमारा किला है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम एक अच्छा मैच खेलने के लिए तैयार हैं। हमने कुछ हफ्ते पहले ही शुरुआत कर दी थी; हमारे पास काफी अनुभव है और साथ ही युवा खिलाड़ियों का भी अच्छा मिश्रण है। रोहित, सूर्या, मिचेल सैंटनर यानी कप्तानों की कोई कमी नहीं है; मैं तो बस मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाज़ों के साथ उतर रहे हैं।' 

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'हम गेंदबाजी करना चाहते थे, वानखेड़े में मैंने इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं, कोलकाता और मुंबई में कुछ कैंप भी हुए हैं। हम जानते हैं कि MI एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं। बस मौजूदा पल पर ध्यान देना है और अतीत के बारे में नहीं सोचना है। कुछ खिलाड़ियों को चोटें लगी हैं - इसलिए हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं। चार विदेशी खिलाड़ी हैं कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं।' 

प्लेइंग XI 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी