Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। ऐसी अफवाहों के बीच कि देश में ईंधन की कमी के कारण पाकिस्तानी सरकार 2 दिन का लॉकडाउन लगा सकती है, लाहौर कलंदर्स के दो बड़े खिलाड़ी PCB द्वारा तय किए गए सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए हैं जिसमें लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और उनके स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा शामिल हैं। 

PSL के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन 

टेकजूस के अनुसार शाहीन और रजा ने अपने टीम होटल के कमरों में 4 दोस्तों को 2 घंटे से ज्यादा समय तक रुकने दिया। उन्होंने होटल की सुरक्षा और खिलाड़ियों के लिए तय आइसोलेशन (एकांतवास) की जरूरतों को नजरअंदाज किया। सुरक्षा और बचाव को ध्यान में रखते हुए कड़े नियम लागू किए गए थे, जिसमें 6000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, AI-आधारित निगरानी और ड्रोन खिलाड़ियों और स्टेडियमों पर नजर रख रहे थे। 

पाकिस्तान को मिल रही गंभीर धमकियों के कारण और अफगानिस्तान के साथ चल रहे विवाद को देखते हुए PSL 2026 को सिर्फ 2 जगहों, लाहौर और कराची तक ही सीमित रखा गया है। अभी तक दर्शकों को भी स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है। टीमों, होटलों और उनके आने-जाने के रास्तों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। 

लाहौर के DIG ने दी सुरक्षा में चूक की रिपोर्ट 

लाहौर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DIG) फैसल कामरान ने एक आधिकारिक पत्र के जरिए PCB और PSL को सुरक्षा में हुई इस चूक की औपचारिक रिपोर्ट दी है। अब PCB और PSL इस मामले की जांच करेंगे और शाहीन तथा राज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। कम से कम उन पर जुर्माना लगने की उम्मीद है और शायद उन्हें मैच खेलने से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। अगर PCB और PSL जरूरी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो दूसरे लोग भी नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।