खेल डैस्क : चेन्नई के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स भी डैब्यू कर रहे हैं। स्टब्स इस सीजन में द. अफ्रीका के ऐसे तीसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें नैशनल में न खेलने का अनुभव होने के बावजूद भी मुंबई ने टीम में चुना।
एमआई कैंप में शामिल होकर ट्रिस्टन स्टब्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब एमआई प्रबंधन की ओर से उन्हें इस बाबत फोन आया तो वह गोल्फ कोर्स में थे। स्टब्स ने कहा कि मैं गोल्फ कोर्स में था। मेरे पिताजी ने मुझे फोन किया। मैं कुछ ऐसा था- वाह, यह पागल है! यह वास्तव में हो रहा है। स्टब्स उस दिन मुंबई खेमे से जुड़ गए थे जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में टिम डेविड ने महज 21 गेंदों पर 44 रन बनाए थे।
वैसे भी मुंबई इंडियंस युवा प्रतिभाओं को मौका देती नजर आ रही हैं। इससे पहले साऊथ अफ्रीका के ही देवाल्ड ब्रेविस और मार्को जेन्सन को भी मुंबई मौका दे चुकी है। दोनों अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर चुके हैं। अब स. अफ्रीका से तीसरे क्रिकेटर मुंबई के लिए डैब्यू कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के यह तीनों क्रिकेटर अब तक अपनी नैशनल टीम के लिए खेले नहीं हैं।

अगर स्टब्स के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 8 मैचों में 46 की औसत से 465 रन बनाए हैं जबकि 12 लिस्ट मैचों में उनके नाम 310 रन दर्ज हैं। इसी तरह ट्वंटी-20 के 17 मैचों में उन्होंने 506 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 157 रही है।