Sports

खेल डैस्क : आईपीएल में पहली बार अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मुकाबले में मौका दिया गया। अर्जुन ने भले ही अच्छी शुरूआत की लेकिन बीच के ओवरों में वह अपने व्यवहार के कारण चर्चा में आ गए। लंबे समय बाद टीम में आए अर्जुन ने आते ही लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस को एग्रेसिव गेंदबाजी की। इस दौरान वह उन्हें गेंद से डराते और घूरते हुए भी नजर आए। यही नहीं, लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरण ने जब अर्जुन की दो गेंदों पर छक्के लगाए तो उन्हें जांघ में खिंचाव की शिकायत हो गई। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर पूरी रात अर्जुन तेंदुलकर ट्रेडिंग में रहे। अर्जुन के गेम छोड़ने पर क्रिकेट फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

 


स्टोइनिस को आंखें दिखाईं
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की ओर से दूसरे ओवर में गेंद मिली थी। तब सामने बल्लेबाज थे मार्कस स्टोइनिस। अर्जुन की पहली गेंद पर स्टोइनिस रन नहीं बना पाए लेकिन दूसरे गेंद पैड पर लगते ही अंपायर ने पगबाधा आऊट दे दिया। स्टोइनिस ने डीआरएस लिया और गेंद की हाइट के कारण बच गए। इससे अर्जुन निराश दिखे। ओवर की आखिरी गेंद जोकि स्टोइनिस ने वही रोक दी थी, को पकड़कर अर्जुन ने स्टोइनिस की ओर थ्रो करने का एक्शन किया। अर्जुन को एग्रेसिव देखकर स्टोइनिस भी हंसने  लगे। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

 

 

पूरण ने 2 छक्के लगाए
अर्जुने ने अपने पहले ओवर में तीन तो दूसरे ओवर में मात्र 7 रन ही दिए थे। 15वें ओवर में उन्हें मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फिर से गेंद थमा दी। तब निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे। पूरन ने अर्जुन की पहली दोनों गेंदों पर छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह छह छक्के लगाने के मूड में थे तभी अर्जुन जांघ में खिंचाव की शिकायत के चलते मैदान से बाहर हो गए। अर्जुन का बचा ओवर नमन धीर ने किया जिसमें उन्होंने आखिरी चार गेंदों पर 17 रन लुटा दिए। इस तरह इस ओवर में कुल 29 रन आए। 

 

फैंस ने जमकर किया ट्रोल 
अर्जुन तेंदुलकर जैसे ही जांघ में खिंचाव के कारण पवेलियन लौटे, उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। देखें- 

 



मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 55, निकोलस पूरण ने 75 रन बनाकर स्कोर 214 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई जब चौथे ओवर में थी तो बारिश आ गई। मैच शुरू हुआ तो रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा