Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) (75 किग्रा) ने बुधवार 31 जुलाई को नॉर्वे की सुन्नीवा हॉफस्टेड पर आसान जीत हासिल कर पेरिस ओलंपिक खेलों (Olympics) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बोरगोहेन ने मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की और लगातार दूसरे ओलंपिक पदक की ओर अग्रसर हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन ने 69 किग्रा वर्ग में टोक्यो कांस्य पदक जीता था। वह 4 अगस्त को अंतिम-आठ चरण में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी ली कियान से भिड़ेंगी। कियान टोक्यो खेलों की मिडिलवेट (75 किग्रा) डिवीजन की रजत पदक विजेता हैं। 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : ओलिंपिक्स में भारत का सबसे बड़ा शूटिंग दल, पहली बार महिलाएं अधिक 

लवलीना बोरगोहेन के प्रमुख रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां :

2020 टोक्यो ओलंपिक :कांस्य पदक: लवलीना ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। यह ओलंपिक में भारत के लिए बॉक्सिंग में पहली महिला पदक था।

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021: लवलीना ने 2021 के एआईबीए विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने ब्रॉन्ज़ मेडल जीते। 

एशियाई चैंपियनशिप 2019 : लवलीना ने 2019 की एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 

राष्ट्रीय स्तर पर : लवलीना ने भारतीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कई बार स्वर्ण पदक जीते हैं और भारतीय बॉक्सिंग में अपनी प्रमुख स्थिति बनाई है।