Sports

नई दिल्ली : भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार फौज की ड्यूटी पूरी करते हुए घर वापसी कर ली है। धोनी ने 30 जुलाई को अपनी 106 टीए बटालियन ज्वाइंन की थी। आखिरकार 15 दिन की ड्यूटी के बाद उन्होंने वापसी की। धोनी का स्वागत करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी पहले ही पहुंच चुकी थीं। फौजियों वाली पैंट और ब्लैक टी शर्ट पहने धोनी के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने फोटोज भी खिंचवाईं जो खूब वायरल हुई।

Lieutenant Colonel MS Dhoni completes 15-day Army stint

Lieutenant Colonel MS Dhoni completes 15-day Army stint

Lieutenant Colonel MS Dhoni completes 15-day Army stint

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट विश्व कप से पहले ही फौज में ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर दिया था। 30 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइंन करने के बाद उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इनमें खुद के बूट बालिश करते की उनकी फोटोज खूब पसंद की गई थी। बता दें कि यह संयोग ही था कि जब धोनी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी दे रहे थे तभी भारत सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को हटा दिया था। 

Lieutenant Colonel MS Dhoni completes 15-day Army stint

बहरहाल, ड्यूटी समाप्त करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख विशेष तौर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा करने के साथ ही पेशेंट्स से बात भी की थी। अब ड्यूटी खत्म करने के बाद उन्होंने लेह से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। धोनी को विदा करने के लिए आर्मी के अधिकारी भी पहुंचे थे।