लोसेन ,स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) तीसरी फीडे महिला ग्रां प्री शतरंज चैंपियनशिप के पहले राउंड बेहद शांतिपूर्ण रहा और सभी के सभी 6 मुकाबलों में परिणाम ड्रॉ रहा । भारत की नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली का मुक़ाबला स्वीडन की पिया क्रामलिंग से था और हरिका की नजरे जीत से इस कठिन टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर थी पर सेमी स्लाव ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में स्वीडन की अनुभवी पिया क्रमलिंग नें हरिका को बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और लगातार मोहरो की अदला बदली के बीच 37 चालों में मुक़ाबला ड्रॉ रहा अब अगले राउंड में हरिका फ्रांस की मारी सेबग से मुक़ाबला खेलेंगी । अन्य परिणामों में चीन की जू वेंजून नें उज्बेकिस्तान की अब्दुमालिक ज़्हंसाया से ,जॉर्जिया की नाना दगनिडजे नें रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनीयुक से ,रूस की आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना नें रूस की ही अलिना काशलिन्सक्या से, बुल्गारिया की अंटोनेटा स्टेफ़्नोवा नें फ्रांस की मारी सेबग से और उक्रेन की अन्ना मुजयचूक नें उक्रेन की ही मारिया मुजयचूक से मुक़ाबला ड्रॉ खेला । कुल 11 राउंड की इस प्रतियोगिता में 10 और राउंड खेले जाने शेष है ।
Pairings/Results
Round 1 |
Bo. |
No. |
Rtg |
|
Name |
Result |
|
Name |
Rtg |
No. |
1 |
1 |
2579 |
GM |
Goryachkina Aleksandra |
½ - ½ |
IM |
Kashlinskaya Alina |
2485 |
12 |
2 |
2 |
2482 |
GM |
Kosteniuk Alexandra |
½ - ½ |
GM |
Dzagnidze Nana |
2509 |
11 |
3 |
3 |
2461 |
IM |
Abdumalik Zhansaya |
½ - ½ |
GM |
Ju Wenjun |
2583 |
10 |
4 |
4 |
2453 |
GM |
Stefanova Antoaneta |
½ - ½ |
GM |
Sebag Marie |
2443 |
9 |
5 |
5 |
2517 |
GM |
Harika Dronavalli |
½ - ½ |
GM |
Cramling Pia |
2475 |
8 |
6 |
6 |
2535 |
GM |
Muzychuk Anna |
½ - ½ |
GM |
Muzychuk Mariya |
2551 |
7 |