Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान टीम इंडिया (Team India) की ओर से ईडन गार्डन के मैदान पर केएल राहुल (KL Rahul) ने महज 62 गेंदों पर शतक लगाकर स्कोर 410 पर ला खड़ा किया। यह क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक था। इसी विश्व कप में रोहित शर्मा ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था लेकिन राहुल ने एक गेंद कम लेकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। देखें आंकड़े-

 

 

विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदें)
62 - केएल राहुल बनाम नीदरलैंड्स, 2023
63 - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, 2023
81 - वीरेंद्र सहवाग बनाम बरमूडा, 2007
83 - विराट कोहली बनाम बांग्लादेश, 2011

KL Rahul, fastest century for India in the World Cup, Team india, cricket world cup, cricket world cup 2023, CWC 2023, IND vs NED, केएल राहुल, विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक, टीम इंडिया, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

 

विश्व कप 2023 में सबसे तेज शतक
40 गेंद : ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया
49 गेंद : ऐडन मार्करम, दक्षिण अफ्रीका
59 गेंद : ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलिया
61 गेंद : हेनरिक क्लासेन, दक्षिण अफ्रीका
63 गेंद : फखर जमां, पाकिस्तान

 

 


बना यूनीक रिकॉर्ड
विश्व कप 2023 के दौरान 5 टीमें ऐसी रहीं जिनके बल्लेबाजों ने अपने वत्न के लिए सबसे तेज शतक लगाया। इस लिस्ट में भारत के लिए केएल राहुल (62 गेंद) के बाद, ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल (40 गेंद), दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम (49 गेंद) श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस (65 गेंद) तो पाकिस्तान के लिए फखर जमां (63 गेंद) ने यह रिकॉर्ड बनाया।

 

 


आज बल्लेबाज का मौका मिला
केएल राहुल ने पहली पारी खत्म होने पर कहा कि पिछले 2 मैचों में मुझे बल्लेबाजी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला था। इसलिए आज जब मिला तो अच्छा लगा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आत्मविश्वास हासिल करना जरूरी है, यह अच्छी पारी थी। अंत में छक्के मारने का आत्मविश्वास हासिल करना महत्वपूर्ण था। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है, आखिरी 10 ओवरों में कड़ी मेहनत करनी होती है। जितने संभव हो उतने रन बनाने की कोशिश करनी होती है। आज यही हमारी योजना थी। जब गेंद नरम हो जाती है तो छक्का मारना मुश्किल हो जाता है। 

 

KL Rahul, fastest century for India in the World Cup, Team india, cricket world cup, cricket world cup 2023, CWC 2023, IND vs NED, केएल राहुल, विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक, टीम इंडिया, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


विश्व कप का 5वां बड़ा स्कोर बना
टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए जोकि विश्व कप इतिहास में 5वां सबसे बड़ा स्कोर है। इसी विश्व कप में दिल्ली के मैदान पर साऊथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 428 रन बनाए थे, जोकि विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नाम है जिन्होंने 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर भारत है जिसने बरमूडा के खिलाफ 2007 विश्व कप में 413 रन बनाए थे। 2015 विश्व कप में साऊथ अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ 411 रन बनाए थे।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
नीदरलैंड्स : वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।