स्पोर्ट्स डेस्क : Punjab FC ने AIFF एलीट यूथ लीग 2025-26 का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड करते हुए फाइनल में Zinc Football Academy को 3-0 से हराया। गढ़शंकर के रामसर साहिब स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब FC ने दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन किया।
10 मिनट में मैच खत्म
दूसरे हाफ में महज 10 मिनट के अंदर पंजाब FC ने तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। 69वें मिनट में Karish Soram ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके ठीक एक मिनट बाद 70वें मिनट में कप्तान Vishal Yadav ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया।
तीसरे गोल से पक्की जीत
पंजाब FC का आक्रमण यहीं नहीं रुका और 79वें मिनट में Thongram Rishikanta Singh ने तीसरा गोल दागकर जीत पूरी तरह सुनिश्चित कर दी।
पहले हाफ में बराबरी की टक्कर
पहले हाफ में पंजाब FC ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और लगातार हमले किए, लेकिन Zinc Football Academy के गोलकीपर स्मारनिक थापा ने कई शानदार बचाव किए। Zinc टीम ने भी सेट-पीस के जरिए कुछ मौके बनाए, लेकिन पंजाब के गोलकीपर ने उन्हें नाकाम कर दिया। पहले हाफ के बाद स्कोर 0-0 रहा।
दबदबा कायम, खिताब बरकरार
दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब FC ने मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और घरेलू दर्शकों के सामने खिताब अपने नाम किया।