Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में बुधवार 22 अप्रैल को Lucknow Super Giants अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में वापसी कर रही है, लेकिन टीम इस वक्त दबाव में है। छह में से चार मैच हार चुकी LSG अब तक अपने घर पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम की सबसे बड़ी समस्या टॉप ऑर्डर की खराब फॉर्म रही है। वहीं Rajasthan Royals शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

हेड-टू-हेड में RR का पलड़ा भारी

मुकाबले: 6
राजस्थान जीता: 4
लखनऊ जीता: 2

पिच रिपोर्ट: स्पिनर्स का रहेगा दबदबा

लखनऊ के Ekana Cricket Stadium की पिच काली मिट्टी की और धीमी मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स का रोल अहम हो जाएगा। मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो सकता है।

मौसम का हाल

मुकाबले के दौरान मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। तापमान करीब 37°C रहेगा, जबकि दिन में यह 41°C तक पहुंच चुका है। दूसरी पारी में हल्की ओस पड़ने की संभावना है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

मैच डिटेल्स और लाइव स्ट्रीमिंग

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, Rishabh Pant, Nicholas Pooran, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, Mohammed Shami, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ; इम्पैक्ट प्लेयर: मोहसिन खान

राजस्थान रॉयल्स: Yashasvi Jaiswal, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, Riyan Parag, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, Ravindra Jadeja, Jofra Archer, Ravi Bishnoi, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर; इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा।