Sports

खेल डैस्क : ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत में अहम भूमिका फिल सॉल्ट की रही जिन्होंने 33 गेंदों पर 68 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की राह दिखा दी। सॉल्ट ने पारी के साथ ही ईडन गार्डन में एक सीजन के दौरान सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देखें आंकड़े

एक आईपीएल सीज़न में ईडन गार्डन्स पर सर्वाधिक रन
344 - 2024 में फिल साल्ट (6 पारी)
331 - 2010 में सौरव गांगुली (7 पारी)
311 - 2019 में आंद्रे रसेल (7 पारी)
303 - 2018 में क्रिस लिन (9 पारी)


मैच में बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद फिल सॉल्ट ने कहा कि आज योगदान देकर अच्छा लगा। घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। अच्छा लगा कि हमारी स्थितियों में निरंतरता रही। पिछले गेम की बात की जाए तो आज गेंदबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया जो वास्तव में उनके लिए सुखद होगा। यह कभी-कभी उच्च जोखिम होता है, लेकिन यह परिस्थितियों को आपके पक्ष में करने के बारे में है। हमें खुद का समर्थन करते रहना होगा और सही विकल्प चुनना होगा। सुनील चीजों को सरल रखते हैं लेकिन वह खेल के बारे में गहन विचारक हैं। हमने इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि हममें से कोई आगे बढ़ता है, तो हम उसे स्ट्राइक खिला देते हैं।

 

 

ऐसा रहा मुकाबला 
दिल्ली का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत रहा। दिल्ली ने पावरप्ले में ही पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर और शाई होप के विकेट गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत ने 27 तो अक्षर ने 15 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया। अंत में कुलदीप यादव ने 26 गेंदों पर 35 रन बनाकर स्कोर 153 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी केकेआर को मजबूत शुरूआत मिली। पावरप्ले में उनका स्कोर 79/0 था। नरेन इसके बाद 10 गेंदों पर 15 तो फिल सॉल्ट 33 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 33 तो वेंकटेश ने 26 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।


अपडेट हुई अंक तालिका
मैच गंवाने के साथ ही अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली की यह सीजन में छठी हार है जोकि प्लेऑफ के लिए उनका रास्ता मुश्किल कर सकती है। वहीं, कोलकाता की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के अब आगामी मुकाबले राजस्थान, बेंगलुरु और लखनऊ के साथ हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए यह मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। वहीं, कोलकाता ने 9 में से 6 मुकाबले जीत कर 12 अंक बना लिए हैं। आगामी 5 में से 2 मैच जीतकर वह प्लेऑफ तक पहुंच सकती है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स :
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

9999999999999