Sports

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 3,000 रन पूरे कर लिए। भारतीय बल्लेबाज ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अय्यर ने 23 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अय्यर अब तक 110 मैचों में 32.20 की औसत और 126.28 की स्ट्राइक रेट से 20 अर्धशतक के साथ 3,027 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 है।

 

अय्यर ने पहली बार 2015-2021 तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया और 2022 में नाइट्स में शामिल हुए। दिल्ली के लिए 87 मैचों में अय्यर ने 31.75 की औसत और 123.96 की स्ट्राइक रेट से 16 अर्धशतकों के साथ 2,375 रन बनाए हैं। कैपिटल्स के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन था। केकेआर के लिए अय्यर ने 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.52 की औसत और 135.55 की स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतकों के साथ 652 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 85 रहा है।

KKR captain Shreyas Iyer, Shreyas Iyer, IPL 2024, IPL news, sports, केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल

 

सबसे तेज 3000 आईपीएल रन बनाने वाले भारतीय
80 पारियां : केएल राहुल
94 पारियां : शुभमन गिल
103 पारियां : सुरेश रैना/ऋषभ पंत
104 पारियां : अजिंक्य रहाणे
109 पारियां : रोहित शर्मा/शिखर धवन/श्रेयस अय्यर

 

केकेआर के कप्तान के लिए यह सीजन बल्ले से अच्छा रहा है। उन्होंने 137.16 के स्ट्राइक रेट के साथ 41.83 की औसत से 251 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50 है, जो उनका एकमात्र अर्धशतक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 38.43 की औसत और 131.02 की स्ट्राइक रेट से 7,763 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* है। विराट ने आठ शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं।

 

कोलकाता की बात करें तो कोलकाता की टीम दिल्ली पर आखिरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के अब आगामी मुकाबले राजस्थान, बेंगलुरु और लखनऊ के साथ हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए यह मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। वहीं, कोलकाता ने 9 में से 6 मुकाबले जीत कर 12 अंक बना लिए हैं। आगामी 5 में से 2 मैच जीतकर वह प्लेऑफ तक पहुंच सकती है। 
वहीं, दिल्ली की सीजन में छठी हार प्लेऑफ के लिए उनका रास्ता मुश्किल कर सकती है।