स्पोर्ट्स डेस्क: IPL2026 का आगाज हो चुका है। पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह खुशी अधूरी रह गई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रोमांचक और लो-स्कोरिंग मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद BCCI ने कप्तान अय्यर पर भारी जुर्माना लगा दिया है।
अर्शदीप सिंह का वो 'अंतहीन' ओवर
मैच के दौरान पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के समय समय सीमा का उल्लंघन देखा गया। अर्शदीप सिंह का वह ओवर काफी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने कुल 11 गेंदें फैंकी थी। हालांकि, आखिरी गेंद पर अंपायर ने वाइड का इशारा किया था, लेकिन श्रेयस अय्यर के सटीक DRS फैसले ने इसे लीगल डिलीवरी साबित कर दिया, वरना यह ओवर 12 गेंदों का होकर एक नया अनचाहा रिकॉर्ड बना देता।
रिकॉर्ड बुक में अर्शदीप की एंट्री
अर्शदीप अब उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने IPL के एक ओवर में 11 गेंदें फेंकी हैं। इनसे पहले मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, और शार्दुल ठाकुर जैसे दिग्गज भी यह 'कारनामा' कर चुके हैं।
क्यों लगा 12 लाख का जुर्माना?
मैच के बाद BCCI ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि पंजाब किंग्स ने निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। Slow Over Rate के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर ipl code of conduct के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस सीजन में यह पंजाब की पहली गलती थी, इसलिए जुर्माना न्यूनतम रखा गया है, लेकिन अय्यर इस साल दंडित होने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।