Sports

नई दिल्ली : चैपियंस फुटबॉल लीग के दौरान चर्चा में आई मॉडल किन्से वोल्न्स्की सोशल मीडिया पर ट्रैंड में चल रही है। सप्ताह पहले चलते मैच में मैदान पर अंतरवस्त्र पहनकर घुसी किन्से कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा गई थी। किन्से के इसका फायदा उनके इंस्टाग्राम अकाऊंट पर भी हुआ जहां पहले उनके 30 हजार फॉलोअर थे वहीं, अब एक सप्ताह में यह आंकड़ा तीन मिलियन पार कर गया है। 

Kinsey Wolanski instagram follower raise 3 million in just one week

Kinsey Wolanski instagram follower raise 3 million in just one week

Kinsey Wolanski instagram follower raise 3 million in just one week

किन्से इसके बाद एक बयान देकर दोबारा चर्चा में भी आ गई थी। उन्होंने कहा था कि मैं 30 साल की उम्र में रिटायर होना चाहती हूं लेकिन मैं चाहती हूं तब तक मेरे पास पर्याप्त पैसा हो। चैम्पियंस लीग ने इसमें मेरी मदद की है। किन्से ने स्वीकारा कि वह अपनी प्रोफाइल बढ़ी करने के लिए आगे भी कुछ ऐसा करने की योजना बना रही है। 

Kinsey Wolanski instagram follower raise 3 million in just one week

Kinsey Wolanski instagram follower raise 3 million in just one week

Kinsey Wolanski instagram follower raise 3 million in just one week

किन्से ने कहा कि उस दिन जब मैं जेल से रिहा हुई तो मुझे पता चला कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम की धूम मची हुई है। वैसे भी मैंने किसी को नुकसान तो पहुंचाया नहीं था। अगर आपको प्रसिद्धि मिलती है तो आपको उसे स्वीकार करना चाहिए, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न आए। मैं जब जेल से रिहा हुई तो स्टेशन पर लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए उतावले थे। लोगों की उम्मीदें अविश्वसनीय थी, मैं तब बहुत खुश थी। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा रोमांच था।