Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी आईपीएल 2023 में सीएसके के हर मुकाबले में स्पॉट की जा रही हैं। इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी को हर मैच में सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बेटी जीवा सिंह धोनी भी स्टेडियम में पहुंच रही हैं और जीवा की हर आए दिन कोई प्यारी तस्वीर या वीडियो वायरल हो रही है। कभी जीवा अपने पापा धोनी से प्यार करती हुई दिखाई दी हैं और कभी वह पिता के साथ खेलते हुए नजर भी आ रही हैं।

हाल में में जीवा का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सीएसके टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जीवा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। मस्ती करते हुए जडेजा जीवा को अपनी गोद में उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जीवा के भारी होने के कारण जडेजा उन्हें उठा नहीं पाते हैं। इस दौरान जडेजा लड़खड़ाते हुए भी नजर आते हैं और वह मैदान में गिरते-गिरते बचते हैं। जडेजा का जीवा के साथ यह प्यारा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

धोनी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास

आईपीएल 2023 सीजन से पहले ही इस बात पर काफी चर्चा हो रही थी कि धोनी का यह आईपीएल में आखिरी सीजन होगा। धोनी के साथी खिलाड़ियों के अलावा कई दूसरे देशों के पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी के इस सीजन में संन्यास लेने की बात कही थी। धोनी भी इस सीजन कई बार अपने संन्यास का संकेत दे चुके हैं। हाल ही में एक मुकाबले के बाद बात करते हुए धोनी ने कहा था कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का पूरी तरह आनंद लेना चाहते हैं।

हालांकि, धोनी के संन्यास को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं, धोनी ने एक मुकाबले के दौरान अपने संन्यास लेने को लेकर कुछ अटपटा सा जवाब भी दिया था। आईपीएल 2023 में एक मुकाबले के दौरान डैनी मॉरिसन ने टॉस के वक्त धोनी से संन्यास को लेकर एक सवाल पूछा था,  जिसके जवाब में धोनी ने हुए कहा था, ”आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।”