Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2020 के आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट्स से बड़ी जीत दर्ज की। सनराइजर्स की इस जीत में कप्तान डेविड वार्नर का बड़ा हाथ रहा जिन्होंने 58 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 85 रन की नाबाद पारी खेली। ये शानदार पारी खेलने के साथ ही उन्होंने बड़ा रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

वार्नर ने मुंबई के खिलाफ 85 रन बनाते हुए आईपीएल 2020 में 529 रन बनाए और इसी के साथ ही लगातार 6 सीजन में 500 प्लस रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का रिकाॅर्ड तोड़ा है जिन्होंने 5 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

लगातार 6 आईपीएल सीजन में डेविड वार्नर के 500+ स्कोर 

साल 2014 - 528 रन 
साल 2015 - सर्वाधिक 562 रन 
साल 2016 - 848 रन (दूसरा सर्वाधिक स्कोर) 
साल 2017 - 641 रन 
साल 2019 - एक बार फिर सर्वाधिक 692 रन 
आईपीएल 2020 - अब तक 529 रन बनाए हैं। 

यहां गौर करने वाली बात है तो वार्नर 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसने के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए थे। 

जहां तक वार्नर के आईपीएल में ओवरऑल प्रदर्शन की बात है तो उन्होंने अब तक 140 मैच खेले हैं। वार्नर ने इस दौरान 43.26 की औसत से 5235 रन बनाए जिसमें 48 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं।