नई दिल्ली: बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 संस्करण के लिए 19 दिसम्बर को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए 971 खिलाडिय़ों ने अपना पंजीकरण कराया है। आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकरण 30 नवम्बर को समाप्त हो गया था। बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि 713 भारतीयों और 258 विदेशी खिलाडिय़ों सहित 971 खिलाडिय़ों ने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया है। नीलामी से 73 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं जिसके लिए 215 कैप्ड खिलाडिय़ों, 754 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों से दो खिलाडिय़ों पर बोली लगेगी।
कैप्ड भारतीयों में 19 खिलाड़ी, अनकैप्ड भारतीय खिलाडिय़ों में 634 खिलाड़ी, अनकैप्ड भारतीय खिलाडिय़ों (जिन्होंने कम से कम एक आईपीएल मैच खेला है) में 60 खिलाड़ी, कैप्ड अंतररष्ट्रीय खिलाडिय़ों में 196 खिलाड़ी और अनकैप्ड अंतररष्ट्रीय खिलाडिय़ों में 60 खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी टीमों के पास खिलाडिय़ों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए नौ दिसम्बर शाम पांच बजे तक का समय रहेगा जो खिलाडिय़ों की अंतिम नीलामी सूची में जगह बनाएंगे।
इस देश से इतने खिलाड़ी
19 अफगानिस्तान
55 ऑस्ट्रेलिया
6 बंगलादेश
22 इंग्लैंड
1 हॉलैंड
24 न्यूजीलैंड
54 दक्षिण अफ्रीका
39 श्रीलंका
1 अमेरिका
34 वेस्टइंडीज
3 जिम्बाब्वे
आईपीएल के 13वें सत्र की नीलामी से पहले 8 टीमों ने कुल 35 विदेशी खिलाडिय़ों सहित 127 खिलाडिय़ों को रिटेन किया है जबकि नीलामी में 29 विदेशी खिलाडिय़ों सहित 73 खिलाडिय़ों को खरीदने पर बोली लगेगी। 8 टीमें 472.35 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है और नीलामी में खरीद के लिए उनके पास 207.65 करोड़ रुपए का पर्स बचा है।
इन फ्रेंचाइजी ने इतने प्लेयर किए रिटेन
20 चेन्नई सुपर किंग्स
14 दिल्ली कैपिटल्स
16 किंग्स इलेवन पंजाब
14 कोलकाता नाइट राइडर्स
18 मुंबई इंडियंस
14 राजस्थान रॉयल्स
13 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
18 सनराइजर्स हैदराबाद
इन फ्रेंचाइजी को चाहिए अब इतने प्लेयर
5 चेन्नई सुपर किंग्स
11 दिल्ली कैपिटल्स
9 किंग्स इलेवन पंजाब
11 कोलकाता नाइट राइडर्स
7 मुंबई इंडियंस
11 राजस्थान रॉयल्स
12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
7 सनराइजर्स हैदराबाद
इतने पैसे खर्च कर चुकी हैं यह फ्रेंचाइजी
चेन्नई सुपर किंग्स 70.40 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 57.15 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब 42.30 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 49.35 करोड़
मुंबई इंडियंस 71.95 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 56.10 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 57.10 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़
अब फ्रेंचाइजी के पास बचे सिर्फ इतने पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स 14.60 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 27.85 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब 42.70 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 35.65 करोड़
मुंबई इंडियंस 13.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 28.90 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 27.90 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 17 करोड़