Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। ओपनर बल्लेबाज टिम सीफर्ट (19) बड़ी पारी नहीं खेल सके जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे शून्य पर कैच आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (8) भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और जल्द ही पवेलियन लौट गए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज आजादी से खेलें। हम बस चीजों को अपने पक्ष में करना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा करते हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे; वरना, वे आपकी आलोचना करेंगे। T20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम (गति) के बारे में है। एक बदलाव एलन की जगह सीफर्ट टीम में आए हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, 'सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। वरना, यह एक आसान लक्ष्य होता। यह सब बस आसान चीज़ों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग्स में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।' 

प्लेइंग XI

गुजरात टाइटन्स : शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा 

कोलकाता नाइट राइडर्स : टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी