स्पोर्ट्स डेस्क : भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL के एक संस्करण में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेटों के मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भुवनेश्वर ने RCB के लिए 2026 सीजन में 28 विकेट झटके और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले 2023 में मोहम्मद शमी ने GT के लिए 2023 में एक IPL सीजन में 28 विकेट झटके थे।
एक IPL संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल हैं जिन्होंने 2021 में RCB की तरफ से कुल 32 विकेट अपने नाम किए थे। इस लिस्ट में चौथे, पांचवें और छठे नम्बर पर जसप्रीत बुमराह (MI, 2020), युजवेंद्र चहल (RR, 2022) और मोहित शर्मा (GT, 2023) हैं जिन्होंने 27-27 विकेट्स अपने नाम किए हैं।
एक IPL संस्करण में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट
32 - हर्षल पटेल (RCB, 2021)
28 - मोहम्मद शमी (GT, 2023)
28 - भुवनेश्वर कुमार (RCB, 2026)
27 - जसप्रीत बुमराह (MI, 2020)
27 - युजवेंद्र चहल (RR, 2022)
27 - मोहित शर्मा (GT, 2023)
इतना ही नहीं IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेटों के मामले में भी भुवनेश्वर ने शमी के 17 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस लिस्ट में पहले नम्बर पर कगिसो रबाडा हैं जिन्होंने इसी सीजन में 19 विकेट्स लिए हैं। वहीं मिशेल जॉनसन ने 2013 में 16 और ट्रेंट बोल्ट ने 2020 में 16 विकेट झटके थे।
IPL के एक सीजन में 1-6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट
19 - कगिसो रबाडा (2026)
17 - मोहम्मद शमी (2023)
17 - भुवनेश्वर कुमार (2026)
16 - मिशेल जॉनसन (2013)
16 - ट्रेंट बोल्ट (2020)