खेल डैस्क : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए मुंबई इंडियंस तरसती हुई नजर आई है। शनिवार को उनका यहां मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जहां उन्हें खराब बल्लेबाजी के कारण 36 रनों से हार झेलनी पड़ी। 197 रनों के लक्ष्य का हासिल करते हुए मुंबई के तीन बड़े बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट 100 से कम रही। बहरहाल, इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गुजरात ने साईं सुदर्शन के 63, जोस बटलर के 39 तो शुभमन गिल के 38 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुंबई 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई। तिलक ने 39 तो सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए लेकिन यह टीम के काम न आए। बता दें कि मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में अब तक गुजरात के खिलाफ चार मुकाबले खेली है और चारों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।
गुजरात टाइटंस : 196/8 (20ओवर)
गुजरात की शुरूआत अच्छी रही। साईं सुदर्शन के साथ शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए और पहली विकेट के लिए 78 रन जोड़े। शुभमन ने 27 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। जोस बटलर ने भी क्रीज पर आते ही बड़े शॉट लगाए जिससे गुजरात का स्कोर 10 ओवर में 92 रन हो गया। बटलर का 14वें ओवर में विकेट गिरा। उन्होंने 24 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। शाहरुख खान जब 9 रन बनाकर आऊट हो गए तो साईं सुदर्शन ने एक छोर संभाला और स्कोर 170 पार कराया। वह 41 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आऊट हुए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर रन लेने के चक्कर में तेवतिया बिना रन बनाए आऊट हो गए। अगली गेंद पर रदरफोर्ड ने शॉट लगाई लेकिन वह लपके गए। उन्होंने 18 रन बनाए। राशिद खान 4 गेंद पर 6 रन बनाकर आऊट हो गए। रबाडा ने 7 रन बनाकर स्कोर 196 तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें:- GT vs MI : मोदी स्टेडियम से शुभमन गिल का प्यार जारी, हासिल की बड़ी उपलब्धि
यह भी पढ़ें:- पावरप्ले के नंबर एक बल्लेबाज बने Sai Sudharsan, गजब आंकड़े किए अपने नाम
यह भी पढ़ें:- पिच तैयार करते हैं... 7246 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज का CSK पर सनसनीखेज आरोप
मुंबई इंडियंस : 160-6 (20 ओवर)
मुंबई के लिए ओपनिंग पर रोहित के साथ रिकल्टन आए। दोनों फेल हो गए क्योंकि गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। रोहित 8 तो रिकल्टन 6 रन बना पाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला और 50 से पार करवाया। तिलक का विकेट 12वें ओवर में गिरा जब वह प्रसिद्ध की गेंद पर राहुल तेवतिया के हाथों लपके गए। उन्होंने 36 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इसके बाद रॉबिन मिंज 3 रन बनाकर साईं किशोर की गेंद पर आऊट हो गए। सूर्यकुमार ने एक छोर संभाला और रन बनाए। उनका साथ हार्दिक पांड्या आए। सूर्यकुमार जहां 16वें ओवर में 48 रन बनाकर आऊट हो गए तो वहीं, अगली ओवर में रबाडा ने हार्दिक पांड्या को सिराज के हाथों कैच आऊट करा दिया। इससे मुंबई का स्कोर 124 रन पर 6 विकेट हो गया। हार्दिक के आऊट होने के बाद नमन धीर ने 17 तो मिचेल सेंटनर ने 18 रन बनाए लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे। इस तरह मुंबई को 36 रन से हार झेलनी पड़ी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा