Sports

खेल डैस्क : आईपीएल 2025 के इस सीजन में पावरप्ले के दौरान अजब रिकॉर्ड बन रहे हैं। सीजन में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज सबसे सफल रहे हैं जिनको रोकने के लिए विभिन्न टीमें पूरा जोर लगा रही हैं। मंगलवार को लखनऊ जब दिल्ली को 160 रन बनाने से रोक रही थी, तो कप्तान ऋषभ पंत ने पावरप्ले में ही विकेट लेने के लिए अपने 5 गेंदबाजों की मदद ली। इससे पहले जयपुर के मैदान पर राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी पंत ने ऐसा ही किया था। इस रिकॉर्ड में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर हैं जिन्होंने हैदराबाद के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। उक्त मुकाबले में लॉकी फाग्यूर्सन 2 गेंदें फेंककर जख्मी हो गए थे। ऐसे में उनकी अगली 4 गेंदें फेंकने स्टोइनिस आए थे।


पावरप्ले में लखनऊ ने किया इन गेंदबाजों का इस्तेमााल
पहला ओवर : शार्दुल ठाकुर ने फेंका। 15 रन बने
दूसरा ओवर : दिग्वेश राठी ने फेंका। 6 रन बने
तीसरा ओवर : प्रिंस यादव ने फेंका। 7 रन बन
चौथा ओवर : मारक्रम ने फेंका। 10 रन बने
5वां ओवर : प्रिंस यादव ने फेंका। 6 रन बने
छठा ओवर : आवेश खान ने फेंका। 10 रन बने

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाइंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव 
दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार