Sports

खेल डैस्क : जेक फ्रेजर और ऋषभ पंत की जुझारू पारियों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से 67 रनों से हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए अभिषेक शर्मा के 46, ट्रेविस हेड के 89, शाहबाज अहमद के 59 रन की बदौलत 7 विकेट पर 266 पर बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली को जेक फ्रेजर का सहारा मिला था जिन्होंने 18 गेंदों पर 65 रन बनाए। मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत ने जरूर 44 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिरते विकेट के कारण वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली 199 पर ऑल आऊट हो गई। इससे हैदराबाद को 67 रन से जीत हासिल हुई। हैदराबाद की यह सीजन में 5वीं जीत रही। इसी के साथ वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। 

 


सनराइजर्स हैदराबाद : 266-7 (20 ओवर)

पहले खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी शुरूआती की। ट्रेविस हेड तो बेहद आक्रमक नजर आए। उन्होंने 16 गेंदों पर ही अर्धशतक जमाया जिससे टीम 3 ओवरों के अंदर ही 50 पार कर गई। इस दौरान साथी अभिषेक शर्मा ने भी बड़े शॉट लगाए और 4 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 83 पर ला खड़ा किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले ओवर में 19, दूसरे ओवर में 21, तीसरे ओवर में 22 तो चौथे ओवर में 21 रन लुटा दिए। 5वें ओवर में 20 तो छठे ओवर में 22 रन आए जिससे दिल्ली 6 ओवरों में ही 125 पर पहुंच गई। यह पावरप्ले में बना सबसे बड़ा स्कोर भी है। अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 46 रन बनाकर आऊट हुए। इसके बाद कुलदीप यादव ने एडेन माक्ररम का भी विकेट निकाल दिया। ट्रेविस ने आकर्षण शॉट लगाए लेकिन 9वें ओवर में वह भी ट्रिस्टन के हाथों लपके गए। ट्रेविस ने 32 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी 8 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नितिश रेड्डी के साथ मिलकर शाहबाज अहमद ने स्कोर आगे बढ़ाया। 17वें ओवर में कुलदीप ने स्ट्राइक करते हुए नितिश रेड्डी को पवेलियन की राह दिखा दी। यह कुलदीप का चौथा विकेट रहा। रेड्डी ने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए। अब्दुल समद ने 8 गेंदों पर 13 रन का योगदन दिया। शाहबाज अहमद ने एक छोर पर खड़े 5 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए और स्कोर 266 रन पर ला खड़ा किया। 

 

यह भी पढ़ें:-  SRH vs DC : एक सीजन में चौथी बार टूटा RCB का महारिकॉर्ड, 11 साल से था टॉप पर

यह भी पढ़ें:- SRH vs DC : जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 15 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी, सीजन की सबसे तेज

यह भी पढ़ें:-SRH vs DC : सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, पावरप्ले में जड़े 125 रन

 

 

 

दिल्ली कैपिटल्स : 199 (19.1 ओवर)

दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने पहली चार गेंदों पर चार चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। लेकिन पांचवीं गेंद पर वह आऊट हो गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर भी 1 रन बनाकर आऊट हो गए। दिल्ली को जेक फ्रेजर ने सहारा दिया। जिन्होंने वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 30 रन बना दिए। दिल्ली ने इसी तरह पावरप्ले में ही 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए। 7वें ओवर में जेक ने मयंक मार्कंडेय को आड़े हाथों लिया और तीन छक्के जड़े। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह क्लासेन के हाथों लपके भी गए। जेक ने 18 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 22 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वह मयंक का शिकार बने। इसके बाद जेक फ्रेजर भी 18 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आऊट हो गए। ट्रिस्टन 11 गेंदों पर 10 तो ललित यादव 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर आऊट हो गए। पंत ने एक छोर संभाले रखा। इस बीच अक्षर पटेल 6 तो एनरिक 0 पर आऊट हो गए। यह टी नटराजन का शानदार स्पैल रहा। उन्होंने इसके बाद कुलदीप यादव को भी 0 पर पवेलियन चलता कर दिया। 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर पंत भी नटराजन के हाथों ही लपके गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली :
डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन