Sports

खेल डैस्क: आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान विभिन्न फ्रेंचाइजियों ने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयरों पर जमकर पैसा लुटाया। पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ही इतना पैसा ले गए जितने आईपीएल से मिलाकर विराट कोहली, बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी कमा नहीं पाते। फ्रेंचाइजियों ने स्टार प्लेयर्स पर पानी की तरह पैसा बहाया।

IPL Auction, IPL 2024 Auction, ipl 2024, Australian Cricket players, Spencer Johnson, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, स्पेंसर जॉनसन

 


पैट कमिंस (20.50 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर रिकॉर्ड बोली लगाकर हैदराबाद ने संभवत: अपना नया कप्तान चुन लिया है। साफ कप्तानी रिकॉर्ड के कारण कमिंस ऑक्शन से पहले ही चर्चा में थे। उनके लिए आरसीबी भी बोली लगाती नजर आई थी। कमिंस हैदराबाद की गेंदबाजी को धार देने के लिए काफी है। इस काम में उनका मार्को जानसन भी सहयोग कर सकते हैं।

IPL Auction, IPL 2024 Auction, ipl 2024, Australian Cricket players, Spencer Johnson, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, स्पेंसर जॉनसन

 


ट्रैविस हेड (6.80 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर हैदराबाद के लिए ओपनिंग सलॉट पर सबसे भरोसेमंद नाम हो सकता है। हेड पर बड़ी बोली लगनी की उम्मीद थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें मात्र 6.80 करोड़ में ले गया। हेड के लिए धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई भी रेस में उतरी थी। अब हैदराबाद ट्रेविस से वह सीट भरवाना चाहेगी जोकि डेविड वार्नर के जाने के बाद सालों से खाली पड़ी थी।

 

IPL Auction, IPL 2024 Auction, ipl 2024, Australian Cricket players, Spencer Johnson, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, स्पेंसर जॉनसन


मिशेल स्टार्क (24.75 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इस साल आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए नेशनल क्रिकेट खेलने का तवज्जो देने वाले स्टार्क अब आईपीएल में लौट आए हैं। उनका वापसी पर सभी फ्रेंचाजियों ने स्वागत किया। कमिंस के लिए गुजरात और केकेआर ने बोली लगाई और यह कीमत 24.75 करोड़ तक पहुंच गई। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।

 

IPL Auction, IPL 2024 Auction, ipl 2024, Australian Cricket players, Spencer Johnson, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, स्पेंसर जॉनसन


स्पेंसर जॉनसन (10 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने पूरा जोर लगाया। आखिर गुजरात 10 करोड़ में बोली लगाने में सफल रही। जॉनसन का घरेलू ट्वंटी 20 क्रिकेट में प्रदर्शन स्तरीय रहा है। उनका बेस प्राइस मात्र 50 लाख ही था। जॉनसन ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के अलावा बिग बैश में एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्रिस्बेन हीट, साउथ ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया-ए, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सर्रे जैगुआर्स के लिए खेल चुके हैं।

 

IPL Auction, IPL 2024 Auction, ipl 2024, Australian Cricket players, Spencer Johnson, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, स्पेंसर जॉनसन


एश्टन टर्नर (1 करोड़)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्वंटी 20 क्रिकेट स्पैशलिस्ट एश्टन टर्नर को अपनी टीम में शामिल किया है। टर्नर फ्रेंचाइजी लीग में सक्रिय रहते हैं। उन पर लखनऊ ने एक करोड़ की बोली लगाई। वह भारत के खिलाफ मोहाली के मैदान पर सिर्फ 43 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार जीत दिलाई थी।

 

IPL Auction, IPL 2024 Auction, ipl 2024, Australian Cricket players, Spencer Johnson, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, स्पेंसर जॉनसन


झाए रिचर्डसन (5 करोड़)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को शुरूआत में खरीदार नहीं मिला था लेकिन बाद में उनपर दिल्ली कैपिटल्स दाव लगाने में सफल रही। रिचर्डसन के लिए आरसीबी ने भी पूरा जोर लगाया था लेकिन अंत में दिल्ली जीतने में सफल रही। रिचर्डसन पर आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए की राशि खर्च की थी। 

 


बड़े प्लेयरों ने स्टार प्लेयर्स का किया रास्ता बंद

कमिंस और स्टार्क दोनों ही ऑक्शन से इतने पैसे ले गए कि बाकी फ्रेंचाइजियों को बेस प्राइस पर भी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर खरीदने कम पड़ गए। पहले स्लॉट में स्टीव स्मिथ के बाद जोश इंगलिस और जोश हेजलवुड को खरीदार ही नहीं मिल पाया। तीनों के बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थे। इसके बाद बेन द्वारदविश और लांस मॉरिस को भी खरीदार नहीं मिल पाया।