Sports

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 गुरुवार को दिल्ली ने पंजाब को 15 रनों से हरा दिया। मैच काफी रोमांचक था और आखिरी ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर की टीम दिल्ली  जीत मिली। मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत राइली रूसो की वजह से मिली जिन्होंने 37 गेंदों का सामना करने के बाद 82 रन की पारी खेली। रूसो ने इस पारी में कई बेहतरीन छक्के जड़े जिसमें से एक में तो गेंद स्टेडियम के ही बाहर चली गई।

रुसो ने कुरेन को इस तरह धोया

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरेन आए। उन्होंने पहली गेंद पर रूसो को छकाया। वहीं दूसरे गेंद पर राइली ने शॉट मारने का सोचा। जैसे ही गेंद उनके पास पहुंची उन्होंने मिड ऑन की दिशा में खड़े-खड़े छक्का जड़ दिया। उनके शॉट में ताकत इतनी थी कि बॉल स्टेडियम के भी बाहर चली गई।

इस शॉट को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ गया। वे खुशी से झूम उठे और कई लोगों ने इसे अपने कैमरे में भी कैद किया। वहीं इसे देखकर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और गेंदबाज सैम कुरेन हैरान रह गए। 

 

ऐसा रहा मैच

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स से पृथ्वी शॉ (54) और डेविड वार्नर (46) ने 94 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई।इसके बाद रूसो ने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में पंजाब किंग्स ने 50 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।इसके बाद अथर्व तायड़े (55) और लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।