Sports

नई दिल्ली : आई.पी.एल. के सबसे अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ पहला मैच बतौर कप्तान जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के रिषभ पंत बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद कहा- हमेशा अच्छा लगता है जब आप अंत में जीत हासिल करते हैं। मध्य चरण में हम कुछ दबाव में था। चेन्नई के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इसी बीच अवेश और टॉम (कर्रन) ने हमारी वापसी करा दी। चेन्नई को 188 तक सीमित करना भी अच्छा था। 

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के साथ कप्तान रहने कदम मिलााने पर पंत ने कहा- यह काफी अच्छा अहसास था। वह मेरे आदमी बन गए है। मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। हम सोच रहे थे कि हम नटराजन और रबाडा के बिना क्या करेंगे। मुझे लगा कि हमें उन विकल्पों के साथ क्या करना है। पृथ्वी और शिखर ने पावरप्ले में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे सरल रखा और कुछ अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेले। इससे हमें जीत मिली।

बता दें कि चेन्नई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन बनाए थे।  सुरेश रैना 54, रायुडू 23, मोईन अली 36 तो सैम कर्रन 34 रन बनाने में कामयाब रहे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली टीम को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अच्छी शुरूआत दी। पृथ्वी ने 72 तो धवन ने 85 रन बनाए। दिल्ली की टीम यह मैच सात विकेट से जीतने में सफल रही।