Sports

मुंबई : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने सोमवार को पुष्टि की कि डिफेंडर सुभाशीष बोस क्लब छोड़कर चले गए हैं। क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा की, ‘‘टीम के साथ दो यादगार सत्र के बाद सुभाशीष बोस मुंबई सिटी एफसी को छोड़कर चले गए हैं। क्लब में आपके योगदान के लिए धन्यवाद। हम आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

लेफ्ट बैक के रूप में खेलने वाले बोस ने मुंबई सिटी एफसी की ओर से 34 मैच खेले और इस दौरान एकमात्र गोल बेंगलुरू एफसी के खिलाफ जीत के दौरान किया। उन्होंने दो गोल करने में मदद भी की। क्लब ने हाल में घोषणा की थी कि अनुभवी मिडफील्डर पाउलो मचाडो ने भी फ्रेंचाइजी के साथ नाता तोड़ लिया है।