Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल जल्द ही निजी समारोह में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। अरुण अभी बंगाल रणजी टीम के कोच हैं। उन्होंने जिस महिला को अपना हमसफर चुना है, उसका नाम बुलबुल है जोकि 38 वर्षीय शिक्षका है। दोनों लंबे समय से दोस्त हैं। कुछ समय पहले इन्होंने सगाई कर सबको चौका दिया था अब वह अपने रिश्ते को पक्का नाम देने जा रहे हैं। 

Indian cricketer ARUN LAL, ARUN LAL WEDS BULBUL, INDIAN CRICKETER ARUN LAL SECOND MARRIGE,  भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल, अरुण लाल वेड्स बुलबुल, भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी शादी

अरुण लाल इससे पहले पत्नी रीना से तलाक लेंगे। एक टीवी रिपोर्ट के अनुसार- अरुण की पत्नी लंबे समय से बीमार हैं। इसी बीच 2017 में उन्हें भी जबड़े के कैंसर ने घेर लिया था। अब बीमार से उभरने के बाद अरुण यह नया कदम उठाने जा रहे हैं। रिपोटर््स में यह भी कहा जा रहा है कि अरुण ने पत्नी से शादी की परमिशन ली है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अरुण और बुलबुल शादी के बाद रीना की देखभाल करेंगे।

Indian cricketer ARUN LAL, ARUN LAL WEDS BULBUL, INDIAN CRICKETER ARUN LAL SECOND MARRIGE,  भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल, अरुण लाल वेड्स बुलबुल, भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी शादी

शादी समारोह के इन्वीटेशन की एक तस्वीर इंटरनेट पर भी वायरल हो रही है जिसमें पता चलता है कि दोनों कोलकाता के पीयरलेस इन में शादी करेंगे। शादी में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारियों को उनके पारिवारिक सदस्यों और करीबी दोस्तों को निमंत्रण भेजा गया है। लाल अभी भी बंगाल रणजी टीम के कोच हैं। पिछले साल उनकी टीम ने नॉकआऊट चरण में जगह बनाई थी।

Indian cricketer ARUN LAL, ARUN LAL WEDS BULBUL, INDIAN CRICKETER ARUN LAL SECOND MARRIGE,  भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल, अरुण लाल वेड्स बुलबुल, भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी शादी

अरुण की बात की जाए तो वह 2016 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों की कमेंट्री के लिए जाने गए। जबड़े के कैंसर का पता चलने के बाद उनकी जिंदगी थम सी गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम को सफलता की सीढ़ी चढ़ाया। बंगाल की टीम 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गई है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में 18 अंक हासिल किए हैं।

 

यह भी पढ़ें:- CSK के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने प्रेमिका किम से की शादी, IPL फ्रेंचाइजी ने ऐसे दी बधाई