नई दिल्ली : भारत में गोल्फ का इतिहास बहुत पुराना है। राजे-महाराजाओं के इस खेल में अब कई युवा भारतीय भी अपनी पहचान बना चुके हैं। इन्हीं कुछ युवा चेहरों में एक हैं शर्मिला निकोलेट।
शर्मिला को दुनिया की सबसे हॉट गोल्फ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। शर्मिला यूरोपियन टूर में क्वालिफाई करने वाली सबसे यंग गोल्फर हैं। वह इंटरनेट सेंसेशन बनकर लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
इंस्टाग्राम पर इनके ग्लैमरस अंदाज को फॉलो करने वालों की कोई कमी नहीं है। शर्मिला मूल रूप से भारतीय हैं। इनकी माता सुरेखा भारतीय हैं, जबकि पिता मार्क निकोलेट फ्रांस के नागरिक हैं।
शर्मिला ने 11 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था और 18 साल के बाद वह प्रोफेशनल गोल्फर बन गईं। उन्होंने अब तक 11 प्रोफेशनल टाइटल्स जीते हैं।
शर्मिला के नाम स्विमिंग में भी कई खिताब दर्ज हैं। वह नेशनल सब जूनियर स्विमिंग चैम्पियन भी रही हैं। फिटनेस के मामले में तो वह हमेशा से अव्वल रही हैं।
शर्मिला का लंबा-चौड़ा कद और खूबसूरती लोगों को खूब प्रभावित करती है।