Sports

नूंह (हरियाणा) : अभिजीत सिंह चड्ढा गुरुग्राम चैलेंज 2022 टाटा स्टील पीजीटीआई-एडीटी गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में 66 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त तीसरे स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी है। इस 75,000 डॉलर (लगभग 57 लाख रुपए) इनामी प्रतियोगिता में उन्होंने लगातार दूसरे दिन 66 का कार्ड खेला। पहले दौर में उन्होंने 68 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर 16 अंडर का है।

भारत के कार्तिक शर्मा ने दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह 8 अंडर 64 के स्कोर के साथ तालिका में 19 स्थान ऊपर चढ़कर 14-अंडर 202 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से  पांचवें स्थान पर पहुंच गए। इंडोनेशिया के रोरी ही ने छह अंडर 66 के कार्ड के साथ तालिका में अपनी बढ़त बरकरार रखी है। उनका कुल स्कोर 18 अंडर 198 का है।