Sports

जालन्धर : देश को ओलिम्पिक में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का इंडिया पोस्ट ने सम्मान किया है। नीरज के गांव खंडरा में इंडिया पोस्ट ने गोल्डन लैटर बॉक्स लगवाया है। टोक्यो ओलिम्पिक की एथलैटिक्स खेल में नीरज भारत के लिए पहला गोल्ड लाने वाले  प्लेयर हैं। इंडिया पोस्ट ने नीरज के घर से ठीक 87.56 मीटर की दूरी पर यह बॉक्स लगाया है। नीरज ने 87.56 मीटर की थ्रो फेंककर ही टोक्यो ओलिम्पिक में अपना गोल्ड पक्का किया था। 

इंडिया पोस्ट ने गोल्डन लैटर बॉक्स पर लिखा है- ‘2020 टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता श्री नीरज चोपड़ा के सम्मान में’। इंडिया पोस्ट के कार्य की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। नीरज खेलों के प्रति खूब समर्पण भावना दिखाते रहे हैं। टोक्यो ओलिम्पिक से ठीक पहले उन्होंने लंबे बालों को कटवा दिया था ताकि थ्रो फेंकने में कोई दिक्कत न हो।

India Post, Golden letter box, Neeraj Chopra, Sports news, Tokyo Olympics gold, नीरज चोपड़ा, इंडिया पोस्ट

नीरज चोपड़ा 2021 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाडिय़ों में से एक रहे। टोक्यो ओलिम्पिक से पहले नीरज एशियन गेम्स और कॉमनवैल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीत चुके हैं। नीरज चोपड़ा बीते दिनों भारतीय कोच से ही ट्रेनिंग लेने की बात बोल चर्चा में आए थे। दरअसल, भारतीय कोचों में सबका विश्वास बना रहे इसलिए नीरज चोपड़ा ने यह कदम उठाया है।