नई दिल्ली : बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाले वार्म-अप मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। युवा ऑलराउंडर आयुष बडोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि सर्जरी के बाद फिट हुए तिलक वर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।
वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल
इंडिया ए टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो अभ्यास मुकाबले खेलेगी।
2 फरवरी: इंडिया ए बनाम अमेरिका (USA)
6 फरवरी: इंडिया ए बनाम नामीबिया
ये मुकाबले खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले खुद को साबित करने का अहम मौका देंगे।
सीनियर टीम का भी होगा अभ्यास मैच
वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय सीनियर टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान से पहले एक वार्म-अप मैच खेलेगी। 4 फरवरी: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
India A टीम में तिलक वर्मा की वापसी
तिलक वर्मा हाल ही में सर्जरी से उबरे हैं और उन्हें न सिर्फ सीनियर टीम बल्कि इंडिया ए स्क्वॉड में भी जगह मिली है। यह बीसीसीआई का साफ संकेत है कि मैनेजमेंट उनकी फिटनेस और फॉर्म पर करीबी नजर बनाए हुए है।
India A Squad (टी20 WC 2026 वार्म-अप)
आयुष बडोनी (कप्तान), नामन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव
न्यूजीलैंड सीरीज में भारत का दबदबा
सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीतकर जबरदस्त फॉर्म में है। पांचवें टी20I में: ईशान किशन: 43 गेंदों पर 103 रन,सूर्यकुमार यादव: 30 गेंदों पर 63 रन, अर्शदीप सिंह: 5/51 (4 ओवर), भारत ने 271/5 का विशाल स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 225 रन पर समेटकर 46 रन से जीत दर्ज की।