स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 मैच में 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जोकि उलटा पड़ गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदर अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 25 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को भारत की कसी हुई गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के एक वक्त पर 34 पर 4 विकेट गिर गए थे जिसके बाद उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की साझेदारी ने उम्मीद जगाई। लेकिन उस्मान के 44 रन पर आउट होते ही ये उम्मीद भी टूट गई और आखिरकार पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।
भारत की पारी
सलमान आगा की पहले ओवर की छठी गेंद पर अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हो गए। शाहिन अफ्रीदी ने कैप पकड़ा। पहले मैच में डक और आज अभिषेक फिर डक का शिकार हुए।
ईशान किशन 8.4 ओवर में 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर सैम अयूब की गेंद पर बोल्ड हुए।
तिलक वर्मा 14.2 ओवर में सैम अयूब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था।
हार्दिक पांड्या ने 14.3 ओवर में पहली गेंद पर सिक्स लगाने की कोशिश की और बिना खाता खोले आउट हो गए।
सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 32 रन बनाकर उस्मान तारिक की 18.5 ओवर में सैम अयूब के हाथों कैच आउट हो गए। सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए।
शिवम दुबे और रिंकू सिंह के बीच एक बार फिर तालमेल की कमी दिखी जिसकी वजह से दुबे को 19.5 ओवर में रन आउट होना पड़ा। दुबे ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था।
आखिरी विकेट अक्षर पटेल (0) का गिरा जो 19.6 ओवर में आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में शाहिन अफ्रीदी की गेंद पर अयुब को कैच दे बैठे।
रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे।
पाकिस्तान की पारी
पहले ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों शून्य पर कैच आउट करवाया।
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगने के बाद दूसरी ओवर में सैम अयूब (6) को एलबीडब्ल्यू किया।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा बुमराह की दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 4 रन बनाए।
बाबर आजम 4.5 ओवर में उस समय पर बोल्ड हो गए जब वह अक्षर पटेल की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे। बाबर ने मात्र 5 रन बनाए।
उस्मान खान अर्धशतक से चूक गए और 10.4 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर आगे निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में ईशान किशन के हाथों स्टंप्ड आउट हो गए। उस्मान ने 34 गेंदों पर 44 रन बनाए जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था।
मोहम्मद नवाज (4) 11.4 ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हुए।
शादाब खान 12.1 ओवर में 14 रन बनाकर शिवम दूबे के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान तिलक वर्मा गेंदबाजी पर थे।
फहीम अशरफ 15.3 ओव में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 5 रन बनाए।
अबरार अहमद 15.4 ओवर में चक्रवर्ती की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हए। वह खाता खोने में नाकाम रहे।
उस्मान तारिक हार्दिक पांड्या की 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शून्य पर बोल्ड हुए।
शाहिन शाह अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
प्लेइंग XI
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ़, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक