स्पोर्ट्स डेस्क : रविवार को दुबई में कीवी टीम के खिलाफ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 300 वनडे खेलने वाले सातवें भारतीय स्टार बन गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के दौरान सभी प्रारूपों में विराट का खराब फॉर्म चर्चा का विषय रहा।
ऑस्ट्रेलिया के एक भयावह टेस्ट दौरे के बाद विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के दौरान अपनी लय हासिल करने की झलक दिखाई, लेकिन यह उनके आलोचकों को चुप कराने के लिए पर्याप्त नहीं था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 22 (38) रन बनाने के बाद विराट की बहुप्रतीक्षित फॉर्म दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हाई-स्टेक मुकाबले में आखिरकार सामने आई और अपना 51वां वनडे शतक बनाया। वह सबसे तेज 14,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।
कोहली ने 299 वनडे मैचों में 58.20 की औसत और 93.41 की स्ट्राइक रेट से 14,085 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 73 अर्द्धशतक शामिल हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रहा है। विराट ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड तोड़ने की आदत बना ली है।
विराट कोहली 299 वनडे के बाद (अगले सर्वश्रेष्ठ से अंतर)
सबसे अधिक रन : 14085 (+2548)
सबसे अधिक शतक : 51 (+18)
सबसे अधिक 50 + स्कोर: 124 (+32)
सबसे अधिक औसत : 58.20 (+6.26)
दूसरा सबसे अधिक SR : 93.41 (केवल शाहिद अफरीदी का 113.16 अधिक है)
8-14 हजार तक सबसे तेज रन
8,000 रन (175 पारी)
9,000 रन (194 पारी)
10,000 रन (205 पारी)
11,000 रन (222 पारी)
12,000 रन (242 पारी)
13,000 रन (287 पारी)
14,000 रन (299 पारी)
भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच
सचिन तेंदुलकर- 463
एमएस धोनी- 347
राहुल द्रविड़- 340
मोहम्मद अज़हरुद्दीन - 334
सौरव गांगुली- 308
युवराज सिंह- 301
विराट कोहली- 300*
रोहित शर्मा- 270*