Sports

खेल डैस्क : भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने बल्ले का जोर दिखाया है। सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल के बल्ले से हैदराबाद के मैदान पर दोहरा शतक (208) निकला था। दूसरे वनडे में नाबाद 40 रन बनाने के बाद अब होलकर स्टेडियम में शुभमन ने तीसरे वनडे में शतक (122) लगा दिया है। महज 21वां मैच खेल रहे शुभमन के नाम पर अब 4 शतक दर्ज हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने महज 72 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से शतक जड़ा। 

 

शुभमन ने इसके साथ ही तीन वनडे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। विराट ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में अब तक सर्वाधिक 283 रन बनाए थे लेकिन शुभमन शतक के साथ ही यह आंकड़ा 350  पर ले गए। शुभमन की पारी के दौरान दर्शकों को बेहतरीन शॉट देखने को मिले। 

 

3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वाधिक रन (Overall)
360 बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज 2016
360 शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड 2023
349 इमरुल कायेस बनाम जिम 2018
342 क्विंटन डी कॉक बनाम भारत 2013
330 मार्टिन गप्टिल बनाम इंग्लैंड 2013

शुभमन अब भारत की ओर से सबसे तेज 4 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारत की ओर से पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर था जिन्होंने 24 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अगर ओवरऑल की बात की जाए तो इमाम उल हक (9 पारियां), क्विटंम डिकॉक (16 पारियां), डेनिस एमिस (18 पारियां), शुभमन गिल (21 पारियां) और शिमरोन हेटमायर (22 पारियां) इस लिस्ट में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें :- नेमार की बहन Rafaela Santos दिखी लाल बिकनी में, ले रही थी सन बाथ