Sports

खेल डैस्क : हैदराबाद के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बना गए हैं। इंगलैंड को पहली पारी में 246 रन पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित बना तो सिर्फ 24 रन ही पाए थे लेकिन इन रनों ने उन्हें सौरव गांगुली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की इज्जात दे दी। बता दें कि रोहित शर्मा अब भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय रनों के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 24 रन की पारी के साथ सौरव गांगुली (18433) का रिकॉर्ड तोड़ा। अब रोहित के नाम पर 18444 रन हो गए हैं। देखें आंकड़े


भारत के लिए सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन
34357 - सचिन तेंदुलकर
26733 - विराट कोहली
24064 - राहुल द्रविड़
18444 - रोहित शर्मा*
18433 - सौरव गांगुली
17092 - एमएस धोनी
16892 - वीरेंद्र सहवाग


मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारतीय टीम दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट खोकर 421 रन बना चुकी है। अभी भारतीय टीम के पास 175 रन की लीड हो गई है। रविंद्र जडेजा अभी 155 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद हैं। इसी तरह अक्षर पटेल 62 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बना चुके हैं।


यही नहीं, मैच के दौरान रविंद्र जडेजा ने दो छक्के लगाकर अपने टेस्ट फॉर्मेट में 60 छक्के पूरे कर लिए। वह शनिवार को जब क्रीज पर आएंगे तो वह कपिल देव (61 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। देखें आंकड़े- 

 

टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के
90 वीरेंद्र सहवाग
78 महेंद्र सिंह धोनी
77 रोहित शर्मा
69 सचिन तेंदुलकर
61 कपिल देव
60* रविंद्र जडेजा
57 सौरव गांगुली
55 - ऋषभ पन्त

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज 

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच