Sports

खेल डैस्क : दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान प्रियांश आर्य ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को भीड़ को यह ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। साउथ दिल्ली सुपरस्टार के प्रियांश आर्य ने उत्तरी दिल्ली के मनन भारद्वाज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। प्रियांश ने अपनी पावर-बैटिंग की झलक दिखाई और युवराज सिंह की तरह ही आक्रमक शॉट लगाए।

ऐसे मारे छह छक्के
उक्त क्षण 12वें ओवर में देखने को मिला। ओवर की पहली गेंद को प्रियांश ने लॉन्ग-ऑफ फेंस के ऊपर छक्का जड़ा। दूसरा छक्का उन्होंने घुटने पर बैठकर डीप मिड-विकेट क्षेत्र पर जड़ा। तीसरा छक्का लॉन्ग-ऑन की तरह आया। चौथी गेंद भी पार्क के बाहर चली गई और आखिरी दो गेंदों पर भी गेंदबाज को वही सलूक मिला, जब प्रियांश ने इतिहास रचा और रवि शास्त्री और युवराज सिंह के बाद एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए।

 

 

 

आईपीएल नीलामी के लिए नाम रजिस्टर कराया
प्रियांश ने शानदार अंदाज में शतक पूरा किया और दिसंबर में होने वाली आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवा लिया। प्रियांश ने केवल 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनके साथ आयुष बदोनी भी खतरनाक दिखे। उन्होंने 55 गेंदों पर 19 छक्कों की मदद से 165 रन बनाए और टीम का स्कोर 308 तक ले गए। इनके बाद राय केवल 11 रन ही बना पाए। जबकि बिदुधड़ी 0 तो दहिया 1 ही रन बना पाए। पंचाल 0 पर नाबाद रहे। यह टी20 इतिहास के सबसे बड़े कुल में से एक रहा। 


छह छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बने
युवराज सिंह -
2007 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
रवि शास्त्री - 1985 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने बड़ौदा के गेंदबाज तिलक राज के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
प्रियांश आर्य - दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान दिल्ली सुपरस्टार के प्रियांश आर्य ने उत्तरी दिल्ली के मनन भारद्वाज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।