स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 265 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने के बाद कहा कि रिकी पोंटिंग ने कहा था हम इसे आराम से चेज कर सकते हैं। पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हीं के घरेलू मैदान अरुण जेतली स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की। प्रियांश ने मैच के बाद कहा, 'हम (ओपनर्स) आपस में बात कर रहे थे कि अगर हम पहले छह ओवरों में 80 रन बनाने की कोशिश करें, तो अगर हम समझदारी से बैटिंग करें तो आसानी से 100 रन बना सकते हैं। यही चीज हमारे लिए काम कर रही थी।'
पिच के बारे में आप क्या कहेंगे? इस पर प्रियांस ने कहा, 'पिच बहुत अच्छी थी। और मुझे विश्वास था कि हम इसे चेज कर सकते हैं। पहले मुझे लगा था कि स्कोर लगभग 240 होगा, और हम उसे चेज कर सकते हैं। लेकिन जब स्कोर 265 हो गया, तब भी मुझे लगा कि यह नामुमकिन नहीं है। अगर हमारा पावरप्ले अच्छा होता, तो हम इसे आराम से चेज कर सकते थे। मुझे बहुत मजा आ रहा था (जब प्रभसिमरन बैटिंग कर रहे थे।)'
प्रियांश ने आगे कहा, 'मैं सोच रहा था कि उन्हें बस हिट करते रहना चाहिए ताकि शायद मुझे ज्यादा रिस्क न लेना पड़े। रिकी पोंटिंग ने कहा था कि अगर हम अपना बेस्ट गेम खेलें, तो हम इसे आराम से चेज कर सकते हैं। और हम इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक की सबसे अच्छी टीम हैं। इसलिए अगर हम अपना बेस्ट गेम खेलें, तो हम इसे चेज कर सकते हैं। बस खुद पर विश्वास बनाए रखें।