खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने आखिरकार 9 साल से रिलेशन में रहने के बाद लंदन के व्यपारी अंकित चौधरी के साथ शादी कर ली। साक्षी लंदन से शिक्षा हासिल कर चुकी है। कयास है कि यही पर उनकी पहली बार अंकित के साथ मुलाकात हुई। 28 वर्षीय साक्षी ने पिछले साल ही अंकित के साथ सगाई की थी। पति की तरह ही वह भी खूब पढ़ी लिखी है और सूट बूट वाली जॉब करने की हकदार हैं। साक्षी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा रुड़की के स्कूल सेंट गेब्रियल अकादमी से हासिल की। इसके बाद कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर, ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से भी उन्होंने शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में एमएससी करने के बाद मार्केटिंग में एमबीए भी की है।

ऋषभ की सबसे बड़ी समर्थक है साक्षी
साक्षी अपने भाई ऋषभ पंत की सबसे बड़ी चीयरलीडर मानी जाती हैं। वह अक्सर उनके क्रिकेट करियर के महत्वपूर्ण मौकों पर उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। 2022 में ऋषभ की कार दुर्घटना के बाद, साक्षी ने उनके रिकवरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई, जिसे ऋषभ ने सार्वजनिक रूप से सराहा। साक्षी को फैशन और यात्रा का काफी शौक है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ट्रैवल डायरी और स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें नई संस्कृतियों और जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है।

शादी में पहुंचे विभिन्न क्रिकेटर्स
साक्षी पंत की शादी उत्तराखंड के मसूरी में हुई, इसमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में क्रिकेट जगत के बड़े नामों ने शिरकत की, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ, सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ, और गौतम गंभीर शामिल थे। इसके अलावा युवा क्रिकेटरों में पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, ध्रुव शोरे, और राहुल तेवतिया भी मौजूद थे। यह शादी कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई और समारोह में परिवार, करीबी रिश्तेदारों, और खास परिचितों के साथ-साथ क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की हस्तियां भी शामिल हुईं।

ऋषभ के जीता लंदन में हैं बिजनेसमैन
साक्षी पंत के पति अंकित चौधरी लंदन में एक बिजनेसमैन हैं और वहां उनका बड़ा कारोबार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंदन बेस्ड कंपनी ELITE E-2 के बोर्ड मेंबर हैं। अंकित की नेटवर्थ के बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह एक निजी व्यवसायी हैं और सोशल मीडिया पर भी कम सक्रिय रहते हैं।