Sports

नई दिल्ली : कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केन्द्र में पिछले दो महीने से फंसे भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को शुक्रवार को एक महीने का अवकाश दिया गया जिससे वह परिवार के साथ समय बिता सकें। भारत सरकार ने 25 मार्च से जब देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी तब पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी दक्षिण बेंगलुरू स्थित साइ के केन्द्र में थे। अवकाश मिलने के बाद शुक्रवार को टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपने घरो के लिए रवाना हो गए।

खिलाडिय़ों को आ रही थी घर की याद

भारत ने एशिया कप हॉकी के पहले मैच में ...

हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा- एक महीने का अवकाश मिलने के बाद शुक्रवार को ज्यादातर खिलाड़ी अपने घर को लौट गए। उन्हें घर की काफी याद आ रही थी और उन्होंने खेल मंत्री किरेन रीजीजू को एक ऑनलाइन सम्मेलन में इस बारे में बताया था। पुरुष टीम के गोलकीपर सूरज करकेरा और महिला टीम की वंदना कटारिया, सुशीला चानू और लालरेमसियामी के अलावा भी खिलाड़ी अपने घर को लौट गए। 

बेंगलुरू में सौ दिन रहे खिलाड़ी

26 अक्टूबर से आयोजित होगी सीनियर हॉकी ...

सूत्र ने कहा कि सूरज के गृहनगर मुंबई में स्थिति अच्छी नहीं है इस लिए वह यही रूके है। वंदना, सुशीला और लालरेमसियामी अपने-अपने राज्यों में लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण नहीं गए। सुशीला मणिपुर से है जबकि वंदना उत्तराखंड और लालरेमसियामी मिजोरम से है। टीम के सीनियर गोलकीपर और पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश ने ट्वीट कर कहा- घर की तरफ जा रहा हूं। बेंगलुरू में सौ दिन से अधिक समय बिताया। श्रीजेश केरल से है।

19 जुलाई को बेंगलुरु में इकट्ठा होंगी टीमें

Hockey players given one month's leave after relaxation in lockdown

अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध के कारण मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ को बेंगलुरू में रूकना पड़ा। महिला टीम के कोच शुअर्ड मारिन और विश्लेषणात्मक कोच जनेके शोपमैन नीदरलैंड से है और दोनों मुंबई से अपने घर वापस जा रहे हैं। यह पता चला है कि दोनों टीमें 19 जुलाई को बेंगलुरु के साइ केन्द्र में फिर से इकट्ठा होगी।