Sports

ग्रेटर नोयडा: रिद्धिमा दिलावरी ने जेपी ग्रीन्स पर हीरो महिला गोल्फ टूर के छठे चरण का खिताब शुक्रवार को जीत लिया। रिद्धिमा ने पहले से तीसरे राउंड तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए खिताब अपने नाम किया।

20 वर्षीय रिद्धिमा ने लगातार तीसरा अंडर पार कार्ड खेला। उन्होंने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और 10 अंडर 206 के स्कोर के साथ खिताब जीता। रिद्धिमा ने 10 शॉट के अंतर से जीत हासिल की जो तीसरे चरण में त्वेसा मलिक की 15 शॉट की जीत के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत है। रिद्धिमा का इस सत्र में यह दूसरा खिताब है। पिछले सप्ताह की विजेता गौरिका बिश्नोई ने लगातार दूसरा 73 का कार्ड खेला और 216 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।