Sports

खेल डैस्क : गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में चोटिल केन विलियमसन की जगह श्रीलंकाई सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका को साइन किया है। विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुरुआती रात घुटने में चोट लगी थी और वह बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे। विलियमसन स्वदेश लौट गए हैं।

 

शनाका जिन्होंने पहले कभी आईपीएल में भाग नहीं लिया था, को उनके आधार मूल्य यानी 50 लाख में साइन किया गया है। शनाका ने हाल ही में भारत में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्होंने टी20ई सीरीज में 187 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए थे। इसी सीरीज में श्रीलंकाई ऑलराऊंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा शतक भी जड़ा था।

Cricket, Dhansu Shanaka, Kane Williamson, Gujarat titans, IPL 2023, क्रिकेट, धांसू शनाका, केन विलियमसन, गुजरात टाइटन्स, आईपीएल 2023

शनाका के ओवरऑल ट्वंटी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 181 मैचों में 3702 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 141 के पास है। वह 59 विकेट भी ले चुके हैं। 

 

इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने एक ट्वीट में विलियमसन की चोट के बारे में अपडेट देते लिखा था- हमें यह घोषणा करते हुए खेद है, केन विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के ओपनर में चोटिल होने के बाद टाटा आईपीएल 2023 से बाहर कर दिया गया है। हम अपने टाइटन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उसकी शीघ्र वापसी की आशा करते हैं।

 

विक्रम सोलंकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि टूर्नामेंट में इतनी जल्दी केन का चोटिल होना दुखद है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। विलियमसन अब आगे के आकलन के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे।