Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। पिछली भिड़ंत में RCB ने 206 रन का लक्ष्य चेज कर जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। GT जहां अपने संतुलन की तलाश में है, वहीं RCB शानदार फॉर्म और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।

हेड-टू-हेड में RCB का पलड़ा भारी

कुल मैच: 7
GT की जीत: 3
RCB की जीत: 4

RCB का रिकॉर्ड GT के खिलाफ थोड़ा बेहतर रहा है। खास बात यह है कि अब तक खेले गए सभी मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।

मौसम रिपोर्ट

अहमदाबाद में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी। ऐसे में पूरा मैच बिना किसी रुकावट के होने की संभावना है।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। यहां बड़े स्कोर बन सकते हैं। हालांकि मैच के दौरान स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

GT की टॉप ऑर्डर पर निर्भरता चिंता का विषय

गुजरात टाइटंस ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार दर्ज की है। टीम का टॉप ऑर्डर— शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर— लगातार रन बना रहा है। हालांकि, मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले मैच में 205 रन बनाने के बावजूद टीम हार गई थी, जिससे फिनिशिंग में कमजोरी साफ दिखी।

RCB की मजबूत गेंदबाजी और संतुलित बल्लेबाजी

RCB इस समय शानदार फॉर्म में है और 8 में से 6 मैच जीत चुकी है। टीम ने पिछले मैच में दिल्ली को सिर्फ 75 रन पर समेट दिया था। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने गेंदबाजी में कमाल किया है। वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.