Sports

नई दिल्ली : डब्लयू.डब्लयू.ई. की मशहूर रैसलर एश्ले मासारो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ऑफिशियल की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों न्यूयॉर्क के सफोक काऊंटी स्थित एक घर से सुबह 5.23 पर इमरजैंसी कॉल आई थी। बचाव दल जब एश्ले का अस्पताल तक लेकर आया तो वह वहां मृत्यु घोषित कर दी गई। एश्ले वर्ष 2000 में पास्ट रिलेशन के कारण छोटी उम्र में ही मां बन गई थी। इसके बाद उन्होंने अकेले ही अपने बेटी को संभाला। 

Former WWE Superstar Ashley Massaro Dies at 39

Former WWE Superstar Ashley Massaro Dies at 39
एश्ले 2005 में रॉ डिवा सर्च कंपीटिशन जीतकर चर्चा में आई थी। उन्हें इसके एवज में अढ़ाई लाख डॉलर और एक साल का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। इसके बाद उन्होंने पॉल लंडन और ब्रेन कैन्ड्रिक के साथ टैग टीम जोड़ी भी बनाई। 2007 की रैसलमेनिया में उन्होंने महिला रैसलर मलिना के साथ अपना सबसे फेम्स मैच खेला। वह मशहूर व्यस्यक मैगजीन प्लेब्वॉय की ओर से स्पॉसर बनी मैनिया लुंबरजिल मैच में भी हिस्सा ले चुकी है। इसी साल उन्होंने प्लेब्वॉय के कवर पर अपनी जगह भी बनाई थी।

Former WWE Superstar Ashley Massaro Dies at 39

Former WWE Superstar Ashley Massaro Dies at 39

बेबीलोन में जन्मी एश्ले के पिता और भाई भी रैसङ्क्षलग से जुड़े हुए थे। एश्ले ने बैचुलर ऑफ साइंस में डिग्री भी हासिल की थी। 2000 में उसके घर बेटी ने जन्म लिया। 2008 में जब उनकी बेटी ज्यादा बीमार हो गई तो उन्होंने उसकी देखभाल के लिए डब्लयू.डब्लयू.ई. से रिटायरमैंट ले ली थी। 

Former WWE Superstar Ashley Massaro Dies at 39
उधर, डब्लयू.डब्लयू.ई. प्रबंधन ने भी एश्ले की मृत्यु पर शोक जताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा- हम सुपरस्टार एश्ले की अचानक हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हैं। उन्होंने 2005 से लेकर 2008 तक अपने फैंस को एंटरटेन किया। एश् ले की फैमिली और दोस्तों के साथ भी दुख साझा किया जाता है।