Sports

लाहौर: पाकिस्तान फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान अली नवाज बलूच का शुक्रवार सुबह करांची में निधन हो गया। समाचार चैनल जियो न्यूज की रिपोटर् के अनुसार बलूच को पिछले हफ्ते स्ट्रोक आया था जिससे वह उबर नहीं पाए थे। उनका अंतिम संस्कार आज कराची के केएमसी स्टेडियम में किया जायेगा।

ल्यारी में जन्मे बलूच ने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हे 1996 में प्रेसिडेंट्स प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवाडर् से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1967 से 1974 के बीच पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के बाद बलूच ने अबू धाबी में अमीरात एफसी के लिए पांच साल तक पेशेवर रूप से खेला। उन्होने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पांच साल तक बतौर कोच अपनी सेवाएं प्रदान कीं।